Free Top 10 – Jaipur History Quiz 3 Leave a Comment / Rajasthan History Quiz / By admin Jaipur history quiz, Jaipur History Questions in Hindi, city palace Jaipur history, Jaipur history quiz Jaipur History Quiz 187 Created on June 30, 2021 Jaipur History Questions in Hindi | Jaipur history quiz Jaipur history quiz, Jaipur History Questions in Hindi, city palace Jaipur history, Jaipur history quiz 1 / 10 सन् 1902 में ब्रिटिश सम्राट के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए कौनसे कच्छवाह शासक इंग्लैंड गए- महाराजा मानसिंह-II महाराजा माधोसिंह-II महाराजा रामसिंह-II सवाई प्रतापसिंह जयपुर के महाराजा माधोसिंह द्वितीय (1880-1922) 1902 ई. में ब्रिटिश सम्राट के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने इंग्लैण्ड गए। 2 / 10 सुल्तान निस्सा/मानबाई (मनभावनी) जिसका विवाह सलीम (जहाँगीर) से हुआ, किसकी पुत्री थी? भारमल मोटा राजा उदयसिंह भगवन्त दास मानसिंह भगवन्तदास ने अपनी पुत्री मानबाई का विवाह जहांगीर से कराया जिससे उत्पन्न पुत्र का नाम खुसरो था। खुसरो इतिहास में अभागा पुत्र के नाम से भी जाना जाता है। 3 / 10 किस राजा ने जयपुर में एक संगीत सम्मेलन करवाकर ‘राधागोविन्द संगीतसार’ ग्रन्थ की रचना करवाई व स्वयं भी ‘ब्रजनिधि’ के नाम से काव्य रचना करते थे- सवाई रामसिंह द्वितीय सवाई जयसिंह द्वितीय सवाई प्रतापसिंह राजा मानसिंह जयपुर के राजा सवाई प्रतापसिंह ‘ब्रजनिधि’ के नाम से काव्य रचना करते थे तथा इन्होंने जयपुर में संगीत सम्मेलन के अन्तर्गत ‘राधागोविन्द संगीतसार’ की रचना देवर्षि भट्ट ब्रजपाल द्वारा करवाई। 4 / 10 जयपुर के अंतिम महाराजा थे- महाराजा मानसिंह-II महाराजा माधोसिंह-II महाराजा रामसिंह-II महाराजा विष्णुसिंह जयपुर के अंतिम महाराजा मानसिंह द्वितीय महाराजा माधोसिंह द्वितीय के दत्तक पुत्र थे। 5 / 10 सन् 1818 में ईस्ट इंडिया कम्पनी से संधि किस जयपुर के कच्छवाह शासक ने की- सवाई प्रतापसिंह पृथ्वीराज महाराजा जगतसिंह द्वितीय महाराजा विष्णुसिंह महाराजा जगतसिंह द्वितीय (1803-1818) ने 1818 में कम्पनी के साथ संधि कर ली। जगतसिंह-II का मारवाड़ ने मानसिंह से 1807 ई. में गिंगोली का युद्ध भी हुआ। जिसमें मारवाड़ की सेना पराजित। 6 / 10 ‘पुरन्दर की संधि’ 1665 ई. में किनके मध्य हुई? मिर्जा राजा जयसिंह व औरंगजेब के मध्य सवाईं जयसिंह व औरंगजेब के मध्य सवाईं जयसिंह व शिवाजी के मध्य मिर्जा राजा जयसिंह व शिवाजी के मध्य जून, 1665 को मिर्जा राजा जयसिंह व शिवाजी के मध्य पुरन्दर की संधि हुई। जिसके अन्तर्गत शिवाजी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की अधीनता स्वीकार की। 7 / 10 जहांगीर का कौनसा पुत्र राजपूत माता से उत्पन्न नहीं था- खुसरो खुर्रम शहरयार परवेज जहांगीर का पुत्र शहरयार राजपूत माता से उत्पन्न नहीं था जबकि जहांगीर के अन्य पुत्र खुसरो, खुर्रम, परवेज (आमेर, मारवाड़, बीकानेर) राजपूत राजकुमारियों से उत्पन्न थे। 8 / 10 जयपुर में मोती डूँगरी पर महलों का निर्माण करवाया- सवाई ईश्वरीसिंह सवाई माधोसिंह प्रथम सवाई प्रतापसिंह महाराजा रामसिंह द्वितीय सवाई माधोसिंह प्रथम (1750-1768) ने जयपुर में मोती डूँगरी महलों का निर्माण करवाया। इन्होंने अपने नाम से सवाई माधोपुर की स्थापना भी की। 9 / 10 अलवर के शासक जिन्हें राज्य से निष्कासित किया गया- जयसिंह बख्तावर सिंह प्रताप सिंह विनय सिंह अलवर के शासक जयसिंह को 1933 में तिजारा दंगों के बाद पद से हटाकर राज्य से निष्कासित कर दिया गया तथा फिर सन् 1937 में पेरिस में इनका देहान्त हो गया। 10 / 10 अकबर ने मानसिंह को सर्वप्रथम कहां का सूबेदार बनाया था ? काबुल का बंगाल का बिहार का दक्षिण भारत का 1581 में अकबर ने मानसिंह के सहयोग से काबुल विजय प्राप्त कि जिसके कारण अकबर ने मानसिंह को सर्वप्रथम काबूल का सूबेदार बनाया। Your score is The average score is 59% LinkedIn Facebook Twitter VKontakte 0% Restart quiz Jaipur History जयपुर का कछवाहा वंशकछवाहा वंश